| Events and Activities Details |
Celebration of National Deworming Day
Posted on 21/04/2026
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में व कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं यूथ रेड क्रॉस के तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन दिनांक 21-04-2026 को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं को कृमि संक्रमण से बचाव तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के आरंभ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर द्वारा सीएचसी कालवा से काउंसलर श्री कुलदीप एवं उनकी टीम का स्वागत किया गया वह स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई। कालवा से काउंसलर श्री कुलदीप द्वारा छात्राओं को कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय, इसके लक्षण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही एल्बेंडाजोल दवा वितरण भी किया गया।
इतिहास के सहायक प्राध्यापक श्री ग्रीन कुमार द्वारा भी छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवाई लेने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बबीता पवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सीएचसी कालवा टीम, का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।
यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा सभी ने इसे स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
|