Events and Activities Details
Event image

Extension Lecture


Posted on 05/02/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर Legal Literacy Cell एवं Women Cell के संयुक्त तत्वावधान में एक विस्तार व्याख्यान (Extension Lecture) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जीन्द के निर्देशानुसार छात्राओं में विधिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री मुनीश कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया, जबकि कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सुरक्षा रहीं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती बबीता पवार, इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) की सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग रहीं। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम, POCSO Act, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, ईव-टीजिंग एवं यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। श्रीमती बबीता पवार ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में Internal Complaint Committee (ICC) एवं विधिक संस्थाओं से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया तथा आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।