Events and Activities Details
Event image

Talent Search competition day 2


Posted on 19/09/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा( जींद) में प्राचार्य डॉ रणबीर सिंह की अध्यक्षता में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान जगदीश चंद्र ,प्राचार्य ,मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पिल्लू खेड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सुरक्षा के द्वारा की गई ।सबसे पहले श्रीमती सुरक्षा ने सभा में उपस्थित मुख्य अतिथि ,प्राचार्य व ,सभी प्राध्यापको व छात्राओं का स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि जी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया गया तथा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित करवा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता बच्चों के हुनर को बाहर निकलने का एक अवसर प्रदान करती है ।सभी छात्राएं अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें तथा अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करें। प्राचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुरक्षा ने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कुल 11 प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें पहले दिन नृत्य, गायन मोनो एक्टिंग तथा दूसरे दिन भाषण, कविता पाठ, क्विज, हरियाणवी ट्रेडिशन ,ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी, प्लेईंग इंस्ट्रूमेंट व रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण व कविता पाठ में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री रमेश कुमार ,श्रीमती रविंद्र व श्रीमती सुरक्षा ने निभाई ।क्विज में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री ग्रीन कुमार , डॉ देवेंद्र व श्री संजीव ने निभाई।पेंटिंग, हरियाणवी ट्रेडीशन, फोटोग्राफी में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री दीपक कुमार, श्री प्रदीप कुमार ,श्री संजीव ने निभाई।प्लेईंग इंस्ट्रूमेंट में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती बबीता पवार, श्रीमती रविंद्र, श्री रजत ने निभाई।रंगोली में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती बबीता पवार,श्री रमेश कुमार, श्री रजत ने निभाई। वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान काफी, बीए द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 55 ,द्वितीय स्थान महक, बीए द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 42 तथा तीसरा स्थान अनु बीए द्वितीय वर्ष ,रोल नंबर 64 को प्राप्त हुआ। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा, बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 24 ,दूसरा स्थान पूजा बीए सेकंड ईयर ,रोल नंबर 15 ,तीसरा स्थान अनु, बीए द्वितीय वर्ष ,रोल नंबर 37 को प्राप्त हुआ। कविता पाठ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्रतिभा बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 9, दूसरा स्थान सितू बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 11 तथा तीसरा स्थान अंजू बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 81 प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्रिया ,बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 39, दूसरा स्थान सितु, बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 11 तथा तीसरा स्थान नेहा बीए प्रथम वर्ष रोल नंबर 8 को प्राप्त हुआ। हरियाणवी ट्रेडीशन में प्रथम स्थान काफी बीए अंतिम वर्ष, रोल नंबर 51, द्वितीय स्थान खुशी, बीए प्रथम वर्ष ,रोल नंबर 47 तथा तीसरा स्थान सुलेजा बीए फाइनल ईयर ,रोल नंबर 61 को प्राप्त हुआ ।फोटोग्राफी में प्रथम स्थान निधि बीए अंतिम वर्ष , रोल नंबर 38 ,द्वितीय स्थान काजल ,बीए तृतीय वर्ष ,रोल नंबर 45, तथा तृतीय स्थान शिवानी बीए अंतिम वर्ष, रोल नंबर 37 को प्राप्त हुआ ‌। पेंटिंग में प्रथम स्थान महक, बीए द्वितीय वर्ष ,रोल नंबर 42 ,द्वितीय स्थान काफी बीए द्वितीय वर्ष ,रोल नंबर 55 तथा तृतीय स्थान काजल ,बीए तृतीय वर्ष, रोल नंबर 45 को प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महक, दूसरा स्थान दूसरा स्थान काजल तथा तीसरा स्थान रितिका को प्राप्त हुआ।अंत में श्रीमती बबीता पवार ने मुख्य अतिथि श्री जगदीश चंद्र , प्राचार्य महोदय स्टाफ सदस्यों व छात्राओं का धन्यवाद किया तथा अधिक से अधिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक सदस्य मौजूद रहे।