| Events and Activities Details |
Teams Visit Schools
Posted on 05/05/2026
उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से दीपक कुमार, सहायक प्राध्यापक (अंग्रेज़ी) तथा श्री संजय कुमार, सहायक प्राध्यापक (हिंदी) ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कालवा तथा विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा का भ्रमण किया। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें महार्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।
प्राध्यापकों ने छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों, सुविधाओं तथा कैरियर के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा न केवल ज्ञान का विस्तार करती है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक होती है।
इसी क्रम में दूसरी टीम में डॉ. देवेंद्र, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र), श्री ग्रीन कुमार, सहायक प्राध्यापक (इतिहास) तथा श्री अजीत, सहायक प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) ने पटेल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा, अमर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा तथा महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा का दौरा किया।
वहीं तीसरी टीम में श्री रमेश कुमार, सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) एवं श्रीमती रविंदर, सहायक प्राध्यापक (गणित) ने इंडस पब्लिक स्कूल, माता चन्नन देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लूखेड़ा का भ्रमण कर छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
छात्राओं ने इस मार्गदर्शन सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने भविष्य से संबंधित कई प्रश्न पूछे। इस पहल से छात्राओं में उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
|