Events and Activities Details
Event image

Yoga Workshop Day 2


Posted on 05/02/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) में प्राचार्य श्री मुनीश कुमार जी के निर्देशन में व कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय योग कार्यशाला का समापन दूसरे दिन शांतिपाठ के साथ शांत एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला के दूसरे दिन योग गुरु श्री रोहतास आर्य जी द्वारा छात्राओं को दैनिक जीवन में आसानी से अपनाए जा सकने वाले योगासनों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस अवसर पर योग गुरु ने योग के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने छात्राओं को बड़ों का सम्मान करने तथा छोटों से प्रेम और स्नेह के साथ व्यवहार करने का संदेश दिया तथा कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संयमित, संस्कारित और अनुशासित जीवन पद्धति है। कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार ने इस योग कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु महिला प्रकोष्ठ की सराहना की तथा छात्राओं से योग को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुरक्षा द्वारा किया गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण अनुशासन के साथ शांतिपाठ में भाग लिया। यह योग कार्यशाला छात्राओं के लिए स्वस्थ जीवनशैली, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल सिद्ध हुई।