Events and Activities Details
Event image

Awareness camp on the occasion of Earth Day


Posted on 22/04/2026

दिनांक 22 अप्रैल 2026 महाविद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मुनीश कुमार एवं कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बबीता पवार के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का संचालन कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ (Legal Literacy Cell) के पदाधिकारी ,इतिहास विभाग के प्राध्यापक श्री ग्रीन कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षारोपण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका श्रीमती रविंद्र, श्री संजय कुमार, श्री अजीत कुमार, डॉ० देवेंद्र व अन्य घर शैक्षणिक स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को पृथ्वी की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और इसने छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।