| Events and Activities Details |
NSS Camp Day 6
Posted on 28/02/2026
आज दिनांक 28-02-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत व वंदे मातरम गीत के साथ की गई ।स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार एवं ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास किया, जिससे उनमें शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक एकाग्रता का विकास हुआ। योग सत्र के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
इसके पश्चात “कम्यूनिटी हेल्थ सैॅटर की टीम” द्वारा शिविर स्थल पर स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों का हीमोग्लोबिन (Hb) एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य जांच के माध्यम से लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
शैक्षणिक सत्र में डॉ. तेजवीर सैनी, एसोसिएट प्रोफेसर, भूगोल विभाग, एस.एम.जी.सी.डब्ल्यू. सफीदों द्वारा “प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया गया। उन्होंने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कपड़े और जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया और उन्होंने चिंता के विभिन्न पक्षों पर भी चर्चा की।इस प्रकार NSS शिविर का छठा दिवस स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक सुधार के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
|