Events and Activities Details
Event image

Cleanliness drive


Posted on 20/09/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में दिनांक 20 सितंबर 2025 को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह के निर्देशन में तथा श्रीमती सुरक्षा की अध्यक्षता में स्वच्छता पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए परिसर तथा आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ वातावरण का संदेश देना था। श्रीमती सुरक्षा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रेरित किया और सभी को अपने-अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलवाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रजत,श्री संजीव , श्रीमती प्रीति (सुख सहायक) तथा श्रीमती संतोष ( स्वीपर )का भरपूर योगदान रहा।