Events and Activities Details
Event image

Extension lecture


Posted on 24/04/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय , पिल्लूखेड़ा में मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार व्याख्यान आयोजित महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सेल, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन तथा सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार जी की अध्यक्षता में एवं कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता की भूमिका डॉक्टर संदीप सिंघल सहायक प्राध्यापक संस्कृत राजकीय महाविद्यालय जींद ने निभाई ।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती रविंद्र ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार है और स्वस्थ मन से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। मुख्य वक्ता डॉ. संदीप सिंघल ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के कारण, उसके प्रभाव तथा समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग, ध्यान, सकारात्मक सोच तथा नियमित दिनचर्या को मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। मुख्य वक्ता ने छात्राओं को बताया कि अगर किसी प्रकार की समस्या उनके मन में है तो वह उन्हें अपने माता-पिता या किसी विश्वसनीय मित्र के साथ शेयर करनी चाहिए तथा एवं उसे मन में नहीं रखना चाहिए उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व समय-समय पर परामर्श लेते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने व्याख्यान से जुड़ी जिज्ञासाएँ पूछीं, जिनका मुख्य वक्ता ने संतोषजनक उत्तर दिया। डॉक्टर बबीता पवार ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सेमिनार छात्राओ के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।