| Events and Activities Details |
Yoga Workshop Day 1
Posted on 05/02/2026
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में दिनांक 2 फरवरी 2026 से दो दिवसीय योग कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला में प्रसिद्ध योग गुरु श्री रोहतास आर्य जी को आमंत्रित किया गया, जो योग के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त योगाचार्य हैं तथा योग विषय में गहन ज्ञान रखते हैं। उन्होंने छात्राओं को योग के महत्व, उसकी वैज्ञानिकता एवं जीवन में उपयोगिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
योग गुरु रोहतास आर्य जी ने छात्राओं बताया कि किस प्रकार योग से शरीर, मन और आत्मा का संतुलित विकास संभव है। साथ ही उन्होंने योग के माध्यम से अनुशासन, आत्मसंयम एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।
कार्यशाला के दौरान छात्राओं को अनेक योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन, शलभासन, सेतुबंधासन, शवासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, कपालभाति, भ्रामरी एवं ध्यान अभ्यास शामिल रहे।
प्राचार्य श्री मुनीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और अनुशासित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं से नियमित योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का सफल संयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुरक्षा द्वारा किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और रुचि के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
|