Events and Activities Details
Event image

Slogan Writing Competition


Posted on 04/09/2025

महर्षि जमदाग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा के गणित विभाग द्वारा छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति, सामाजिक चेतना और विचारशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु एक स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा संयोजक श्रीमती सुरक्षा (गणित विभाग) के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया और गहन सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली स्लोगन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के विषय -गणित विभाग में रोजगार के अवसर, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति निर्धारित किए गए ।सभी प्रतिभागियों ने विषयों की गंभीरता को समझते हुए रचनात्मक एवं संवेदनशील अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें निर्णायक मंडल द्वारा अत्यंत सराहा गया। निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती बबीता पवार – वाणिज्य विभाग, श्री रमेश कुमार – राजनीतिक विज्ञान विभाग, श्री ग्रीन कुमार – इतिहास विभाग ने निभाई। निर्णायकों ने प्रस्तुत स्लोगनों को विषयानुरूपता, रचनात्मकता, भाषा की सटीकता एवं प्रभाव के आधार पर मूल्यांकित किया। विजेता प्रतिभागी प्रथम स्थान करीना, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 8, द्वितीय स्थान रितिका, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 5, तृतीय स्थान दिव्या, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 4, चतुर्थ स्थान तनु, बी.ए. प्रथम वर्ष, रोल नंबर 42, पाँचवाँ स्थान राखी, बी.ए. प्रथम वर्ष, रोल नंबर 40 ने प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में बौद्धिक एवं सामाजिक विकास को गति देती हैं। संयोजक श्रीमती सुरक्षा ने निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं समस्त गणित विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता की घोषणा की।