Events and Activities Details
Event image

Quiz and essay competition organized on the occasion of International Statistics Day


Posted on 16/10/2025

अंतर्राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) में प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य पर भूगोल विभाग, अर्थशास्त्र विभाग तथा AISHE समिति के संयुक्त तत्वावधान में निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में तीन-तीन छात्राएं शामिल रही। प्रतियोगिताओं का संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ने दक्षता, अनुशासन और निष्पक्षता के साथ किया, जिससे हर प्रश्न का समाधान स्पष्ट और प्रेरक बना रहा। निबंध लेखन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्री दीपक कुमार (सहायक प्राध्यापक अंग्रेज़ी), श्री संजय कुमार (सहायक प्राध्यापक हिंदी) और श्री रजत (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य) द्वारा निभाई गई, जिन्होंने श्रेष्ठ प्रविष्टियों का पारदर्शी और समग्र चयन कर महत्त्वपूर्ण समाज-आधारित, वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में 23 छात्राओं ने प्रतिभागिता कि, जिसमें प्रथम स्थान खुशी, दूसरा स्थान नेहा तथा तीसरा स्थान मोनिका ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने प्रतिभागिता कि, जिसमें पहला स्थान टीम डी (रितु, प्रतिभा, मोनिका), दूसरा स्थान टीम बी (खुशी, मोनिका, मंजू) और तीसरा स्थान टीम एफ (सिमरन, नेहा, दुर्गा) ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के अंत में विजेता छात्राओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके संस्थागत प्रयासों की सराहना की गई, तथा AISHE समिति व विभागाध्यक्षों ने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाली सभी प्रतिभागी छात्राओं का गहन आभार व्यक्त किया। यह आयोजन छात्राओं में सांख्यिकी विषय के प्रति गहन रुचि, ज्ञानार्जन की अटूट लालसा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भावना को सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ। इस अवसर पर श्री अरुण, लैब अटेंडेंट, श्री गोविंद व श्री संदीप, क्लर्क, श्री संजीव, सहायक और श्री यशपाल, सुख सहायक पर मौजूद रहें।