Events and Activities Details
Event image

5th Annual Athletic Meet


Posted on 07/02/2026

दिनांक 07/02/2026 : महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लू खेड़ा (जींद) में 5वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि इस अवसर पर श्री जगदीश चंद्र, प्रधानाचार्य, मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिल्लु खेड़ा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार जी, सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया। श्री जगदीश चंद्र जी ने विद्यार्थियों को खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का शारीरिक, सामाजिक और मानसिक विकास होता है। खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को ईमानदारी के साथ खेलना चाहिए। प्राचार्य श्री मुनीश कुमार जी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी। श्री संजय कुमार, खेल-कूद प्रभारी जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने प्रतिभागिता की। बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा नीरज को बेस्ट एथलीट के रूप में चुना गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। श्री कृष्ण श्याेकंद, प्राध्यापक, शारीरिक शिक्षा, राजकीय महाविद्यालय जींद से इस खेल कूद प्रतियोगिता को करवाने के लिए विशेष रूप से मौजूद रहें। अंत में खेल प्रभारी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों का आभार और धन्यवाद किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: 100 मीटर रेस में प्रथम प्रतिभा द्वितीय,करीना, तृतीय स्थान प्रिया, 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्रतिभा, द्वितीय निशु, तृतीय स्थान खुशी, 400 मीटर रेस में प्रथम निशु, द्वितीय स्थान आरती, तृतीय स्थान नीरज, 800 मीटर रेस में प्रथम प्रतिभा ,द्वितीय सिमरन,तृतीय स्थान करीना, 1500 मीटर रेस में प्रथम आरती , द्वितीय निशु, तृतीय स्थान नीरज, जैवलिन थ्रो में प्रथम आशु, द्वितीय राखी ,तृतीय स्थान काजल, गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम निशु, द्वितीय नीरज, तृतीय स्थान आशु, लंबी कूद में प्रथम नीरज, द्वितीय रितु, तृतीय स्थान आरती, डिस्कस थ्रो में प्रथम नीरज, द्वितीय आरती, तृतीय स्थान खुशी, रिले 400 मीटर में प्रथम निशु, आशु, खुशी, आरती की टीम, द्वितीय मंजू, पायल, आरती, प्रिया की टीम, तृतीय स्थान शीतू, नेहा, तमन्ना, राखी की टीम रही।