| Events and Activities Details |
Budget Quest 2026
Posted on 13/02/2026
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लू खेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में एवं कार्यकारी प्राचार्य श्री रमेश कुमार की अध्यक्षता में बजट क्वेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं मेरा भारत युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में केंद्रीय बजट, आर्थिक नीतियों तथा वित्तीय जागरूकता के प्रति समझ विकसित करना रहा। कार्यकारी प्राचार्य श्री रमेश कुमार ने छात्राओं को बजट की प्रमुख विशेषताओं, युवाओं के लिए विभिन्न प्रावधानों तथा देश के आर्थिक विकास में बजट की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बजट विषय पर क्विज़ एवं चर्चा सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएँ भी व्यक्त कीं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र ने बताया कि ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापिका गणित श्रीमती सुरक्षा, वाणिज्य संकाय से श्री संजीव टंडन व प्रीति उपस्थित रहे।
|