Events and Activities Details
Event image

NSS Camp Day 3


Posted on 25/02/2026

आज दिनांक 25-02-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत व वंदे मातरम गीत के साथ की गई । योग प्रशिक्षक अंकित कुमार द्वारा योग सत्र में विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा योग के महत्व को बताया । राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) सात दिवसीय विशेष शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। द्वितीय सत्र में पूर्व प्राचार्य डॉ. ओ.पी. गुप्ता द्वारा “डिजिटल इंडिया और स्वदेशी भारत” विषय पर विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक का सही उपयोग देश को प्रगति की ओर अग्रसर करता है इसके पश्चात जिला न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती योगिता द्वारा “साइबर जागरूकता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण” विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया गया। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा उपायों तथा महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने इस विषय पर जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की महाविद्यालय से कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार एवं गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती सुरक्षा ने कैंप में शिरकत की डॉक्टर बबीता पवार ने कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र से कैंप की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली उन्होंने आए हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर ओमप्रकाश गुप्ता एवं मुख्य वक्ता श्रीमती योगिता का धन्यवाद किया तथा उनको बच्चों को साइबर क्राइम व स्वदेशी उत्पादों के बारे में महत्वपूर्ण देने के लिए उनकी प्रशंसा की। मैडम बबीता ने स्वयं सेविकाओं से डॉक्टर गुप्ता एवं श्रीमती योगिता द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाने व अमल करने के लिए प्रेरित किया। सायंकालीन सत्र में मेहंदी कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस गतिविधि ने शिविर में उत्साह और सांस्कृतिक रंग भर दिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। शिविर प्रभारी ने सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। “Not Me But You” के मूलमंत्र के साथ शिविर की गतिविधियाँ निरंतर जारी हैं।