Events and Activities Details
Event image

NSS One Day Camp


Posted on 21/03/2026

महर्षि जमदग्नि गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, पिल्लूखेड़ा में 21 मार्च ,2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति एवं उत्साह का संचार हुआ। कॉलेज के प्राचार्य श्री मुनीश कुमार एवं कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बाबिता पवार के कुशल मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर के कुशल संचालन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर श्री रामकरण दलाल ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव के साथ देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने स्वयं के अनुभव स्वयं सेविकाओं के साथ साझा किए कि युद्ध एवं आपातकाल के समय किस तरह की कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, एवं अदम्य साहस व धैर्य के बल पर ही उन परिस्थितियों से विजय प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्वयं सेविकाओं के चरित्र निर्माण पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को जीवन में सफल होने के लिए प्रतिदिन कुछ नया व अलग करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के विभिन्न नौकरियो एवं जीवन के विभिन्न आयामों में होने वाले फायदे के बारे में भी बच्चों को बताया । सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार श्री जयपाल ने कारगिल युद्ध के जीवंत अनुभव साझा किए तथा प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक कहानियों के माध्यम से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान शहीदों के जीवन से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख करते हुए युवाओं में देशभक्ति, साहस एवं समर्पण की भावना विकसित करने पर बल दिया। और उन्होंने बताया कि आजादी सिर्फ शांति से चुप रहकर मांगने से नहीं बल्कि शहीदों की कुर्बानियों से प्राप्त हुई है उन्होंने कारगिल युद्ध के विभिन्न अनुभवों सांझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना ने कैसे कठिन एवं दुर्गम रास्ते पार करते हुए पाकिस्तान को परास्त किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद, सुधा मूर्ति, अलेक्जेंडर फ्लेमिंग जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व के जीवन से उदाहरण देकर बच्चों को जीवन में अच्छे संस्कार एवं गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के अंतर्गत जल संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा उन्हें समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।