Events and Activities Details
Event image

An MoU has been signed between College and National Social Organization, Karnal.


Posted on 05/01/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा ने प्राचार्य श्री मनीष कुमार के निर्देशन में वह कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार की अध्यक्षता में सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक विकास एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन (NSO), करनाल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ, कौशल विकास कार्यशालाएँ, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम तथा युवा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस सहयोग से महाविद्यालय की छात्राओं को समाज सेवा, नेतृत्व विकास एवं स्वयंसेवी गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। एमओयू पर हस्ताक्षर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. बबीता पवार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर, संकाय सदस्यों एवं नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन, करनाल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किए गए। इस अवसर पर डॉ. बबीता पवार ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग शैक्षणिक ज्ञान को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में सहायक होते हैं तथा छात्राओं में सामाजिक चेतना एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर ने कहा कि यह एमओयू छात्राओं को समाज सेवा से जोड़ने एवं उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन के प्रतिनिधियों ने छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान करने एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह समझौता छात्राओं में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।