Events and Activities Details
Event image

NSS Camp Day 5


Posted on 27/02/2026

आज दिनांक 27-02-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत व वंदे मातरम गीत के साथ की गई । योग प्रशिक्षक अंकित कुमार द्वारा योग सत्र में विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेविकाओ को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा योग के महत्व को बताया इसके पश्चात स्वयंसेविकाओ द्वारा पिल्लूखेड़ा गाँव में जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। दुसरे सत्र में Miss Nisha, असिस्टेंट प्रोफेसर(रसायन शास्त्र), गवर्नमेंट कॉलेज जींद से आए उनके द्द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर विस्तार व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और ध्यान के माध्यम से तनाव से मुक्ति पाने के व्यावहारिक उपाय बताए। इसके उपरांत Dr. P.C. Sood (MBBS, M.D.), सूद अस्पताल, जींद ने “स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वयंसेविकाओ ने इस विषय पर जिज्ञासा पूर्ण प्रश्न पूछे और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। सायंकालीन सत्र में नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रेज़िन (Resin) पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने रचनात्मक कला के विभिन्न आयामों को सीखा। कार्यशाला ने विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और कौशल विकास को प्रोत्साहित किया। पाँचवें दिन की सभी गतिविधियाँ अत्यंत सफल रहीं और स्वयंसेवकों ने “Not Me But You” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।