Events and Activities Details
Event image

Awareness Seminar


Posted on 05/05/2026

महार्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा के वाणिज्य विभाग एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन दिनांक 05-05-2026 को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में व कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार की अध्यक्षता में हुआ ।इस सेमिनार का मुख्य विषय “एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine)” रहा, जिसका उद्देश्य छात्राओं को एचपीवी संक्रमण तथा उससे होने वाले सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में श्री कुलदीप सिंह (सलाहकार ,कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कालवा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती रविन्द्र (सहायक प्राध्यापिका, गणित विभाग) एवं श्री अजीत कुमार (सहायक प्राध्यापक, शारीरिक शिक्षा) सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी सहभागिता की। सेमिनार के अंतर्गत छात्राओं को एचपीवी (Human Papillomavirus) संक्रमण, इसके प्रभाव तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव में वैक्सीन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की विशेषताओं में विशेषज्ञ द्वारा व्याख्यान, प्रश्नोत्तर सत्र (Q&A Session) तथा जागरूकता सामग्री का वितरण शामिल रहा। इस सेमिनार के माध्यम से छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ एवं समय पर टीकाकरण की आवश्यकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग बनने के लिए प्रेरित हुईं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा श्रीमान कुलदीप का इस अत्यंत महत्वपूर्ण सेमिनार के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।