Events and Activities Details
Event image

Quiz, Painting, Declamation Competition


Posted on 19/01/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मुनीश के निर्देशन तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत क्विज, पेंटिंग एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में बौद्धिक विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुरक्षा द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सभी प्रतियोगिताएँ सुचारु रूप से संपन्न हुईं। निर्णायक मंडल की भूमिका श्री रजत कुमार, श्री ग्रीन कुमार तथा श्री संजीव ने निभाई और निष्पक्ष निर्णय द्वारा विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूरे उत्साह, लगन और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में काजल (रोल नंबर 45) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया, जबकि प्रतिभा (रोल नंबर 9) ने द्वितीय स्थान तथा रोल नंबर 31 ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रतिभा (रोल नंबर 9) ने प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी (रोल नंबर 47) द्वितीय एवं नेहा (रोल नंबर 24) तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में नेहा (रोल नंबर 24) ने अपनी रचनात्मकता से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महक (रोल नंबर 42) ने द्वितीय तथा दुर्गा (रोल नंबर 18) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य श्रीमती बबीता पवार ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं तथा महिला सशक्तिकरण, रचनात्मक सोच और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुरक्षा ने शैक्षणिक व गैर -शैक्षणिक स्टाफ का धन्यवाद किया।