Events and Activities Details
Event image

Drug De-addiction Awareness Lecture and Pledge-Taking Ceremony


Posted on 10/12/2025

नशा-मुक्ति जागरूकता व्याख्यान एवं शपथ ग्रहण समारोह महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नशा मुक्ति जागरूकता प्रकोष्ठ के अंतर्गत आज नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार एवं कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नारकोटिक्स टीम से आए मुख्य वक्ता श्री नरेश ढां डा ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाले मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया। अपने प्रभावी संबोधन में श्री ढां डा ने कहा कि नशा व्यक्ति की क्षमता, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा को नष्ट कर देता है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी जागरूक करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ड्रग-फ्री कैंपस, ई-सिगरेट प्रतिबंध, साइबर नशा, तथा नशा कानूनों से जुड़े महत्त्वपूर्ण बिंदुओं की भी जानकारी प्रदान की। मुख्य वक्ता ने छात्राओं से अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया एवं सरकारी अस्पताल में कहां से व किस प्रकार फ्री में नशे की लत छोड़ने से संबंधित दवाइयां मिलती है इसके बारे में बताया। व्याख्यान के बाद महाविद्यालय की छात्राओं, स्टाफ व नारकोटिक्स टीम द्वारा न किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ ली गई ताकि एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। नशा विरोधी नारे भी लगाए गए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बबीता पवार ने श्री नरेश ढां ढा एवं नारकोटिक्स टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को सही दिशा, जागरूकता और नशा-मुक्त समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव प्रदान करते हैं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर ने छात्राओं को नशा-मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि एनएसएस इकाई भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।