Events and Activities Details
Event image

Speech Competition


Posted on 30/09/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लुखेड़ा "एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल" के तत्वावधान में महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लुखेड़ा में दिनांक 30 सितंबर 2025 को एक महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने की तथा संयोजन का दायित्व श्रीमती बबीता पवार (प्राध्यापिका एवं संयोजिका, एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल) द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ में संयोजिका श्रीमती बबीता पवार ने भाषण प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को प्रभावित करता है, और विद्यार्थियों की भूमिका इससे लड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में लगभग 55 छात्राएं उपस्थित रही I प्रतिभागियों ने "नशा: युवा वर्ग के लिए एक संकट", "स्वस्थ जीवन का आधार – नशा मुक्ति", और "समाज को बचाने की दिशा में पहला कदम" जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। छात्राओं ने नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों पर गहराई से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का मूल्यांकन महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती सुरक्षा , श्री संजीव , श्री ग्रीन कुमार शामिल थे I इन्होंने प्रतिभागियों के विषय पर पकड़, प्रस्तुति शैली, तर्क एवं वक्तृत्व कौशल के आधार पर निष्पक्ष निर्णय दिया। प्रतियोगिता के अंत में छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम स्थान: रितिका – बी.कॉम द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान: शिवानी – बी.ए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान: रेणु – बी.कॉम तृतीय वर्ष को पुरस्कृत किया गया I प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने कहा "नशा समाज की जड़ें खोखली कर रहा है, और युवा वर्ग को इससे दूर रखकर ही हम एक स्वस्थ राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।" उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं ने इस कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि अब वे अपने समुदाय में नशा मुक्ति के संदेश को फैलाने के लिए प्रेरित हुई हैं। कार्यक्रम का समापन में संयोजिका श्रीमती बबीता पवार ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, स्टाफ सदस्यों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।