Events and Activities Details
Event image

An inspirational seminar on the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur Ji


Posted on 24/11/2025

महार्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय, पिल्लुखेड़ा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, बलिदान, मानवता एवं धर्म-सहिष्णुता के अद्वितीय संदेश से अवगत कराना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. बबिता पवार ने की तथा संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर द्वारा किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्रीमती रविंद्र ने छात्राओं को संबोधित करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के जीवन चरित्र, कश्मीरी पंडितों की रक्षा हेतु दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान तथा "धरम हेत साका जिन कीया" के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस हमें साहस, धैर्य, न्याय एवं मानव अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराने की प्रेरणा देता है। प्राचार्या डॉ. बबिता पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में राष्ट्रीयता, मानवीय मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने NSS टीम और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवक, श्री ग्रीन कुमार सहायक प्राध्यापक इतिहास, श्री अरुण एवं छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं। अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर ने सभी का धन्यवाद किया और गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।