Events and Activities Details
Event image

Vande Mataram 150 years celebration


Posted on 07/11/2025

महार्षि जमदग्नि राजकीय कॉलेज, पिल्लूखेड़ा में दिनांक 7 नवम्बर 2025 को “वंदे मातरम्” गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार ने की। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त प्राध्यापकगण और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ “वंदे मातरम्” गीत के सामूहिक गायन से हुआ। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक स्वर में यह राष्ट्रभक्ति गीत गाकर देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना व्यक्त की। अपने उद्बोधन में प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार ने कहा कि “वंदे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय एकता, संस्कार और देशप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे सदैव देशभक्ति और अनुशासन की भावना को अपने जीवन में बनाए रखें। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर व सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति संयोजिका श्रीमती सुरक्षा द्वारा किया गया। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।