Events and Activities Details
Event image

NSS Camp Day 7


Posted on 01/03/2026

आज दिनांक 01-03-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा (जींद) में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गई। स्वयं सेविकाओं ने अपने शिविर के आसपास की सफाई की तथा अतिथिगण के स्वागत के लिए स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगोलियां बनाई गई। स्वयंसेविकाओ द्वारा व्यर्थ वस्तुओं से बनाई गई शुद्ध उपयोग की वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मे पधारे डॉ आर. सी. जैन, पूर्व प्राचार्य प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय जींद का महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेविकाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उनकी उपलब्धियों व जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया। श्रीमती रविंद्र ने मुख्य अतिथि का उनके आमंत्रण पर एनएसएस शिविर में बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए आने पर बहुत अधिक आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर आर. सी.जैन ने अपने जीवन में घटित हुई मुख्य घटनाओं को स्वयंसेविकाओं से साझा किया और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को अनुशासन में रहने तथा अपने उद्देश्य को निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमें अपने कार्य मर्यादा में रहकर तथा दृढ़ संकल्प के साथ करने चाहिए। उन्होंने छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से स्वयंसेविकाओं की नैतिकता में समाज सेवा की भावना उत्पन्न करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनका पूरा जीवन काल विद्यार्थियों के प्रति समर्पित रहा । उन्होंने बच्चों से अपने अनुभव साझा किया कि किस प्रकार गांगोली जैसे सामान्य गांव के सामान्य परिवार से कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी के दम पर ऊंचे पदों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को नकद राशि के साथ सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं प्रेरणादाई उद्बोधन से सभी स्वयंसेविकाएं उत्साह और जोश से भर गई कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार ने मुख्य अतिथि का तहे दिल से धन्यवाद किया एवं स्वयं सेविकाओं को उनके जीवन एवं कार्यों से प्रेरणा लेने के लिए कहा उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि जैसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के जीवन से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं और अपने जीवन को सही दिशा और मार्गदर्शन दे सकते हैं इसके साथ-साथ सप्त दिवसीय शिविर के समापन समारोह में धर्मशाला संचालक श्री हरिराम गोयल वह श्री अमित गोयल भी बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए आए ।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र ने उनका स्वागत किया एवं सभी प्रकार से सहयोग प्रदान करने के लिए उनका धन्यवाद किया । शिविर के समापन समारोह में स्वयं सेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कुछ स्वयं सेविकाओं ने अपने सप्त दिवसीय कैंप के अनुभव को व्यक्त किया। स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक नृत्य, नाटक, गायन की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया एवं जिन स्वयं सेविकाओं ने एन.आइ.सी. कैंप लगाया था उन्होंने सभी स्वयंसेविकाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्टिफिकेट दिए गए। पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली स्वयं सेविकाओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का अंतिम दिवस स्वास्थ्य, पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक सुधार के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।