| Events and Activities Details |
One Day NSS Camp
Posted on 25/10/2025
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रणबीर सिंह यादव जी की अध्यक्षता में किया गया। इस शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य अधिकारी श्रीमती रविंद्र जी के द्वारा स्वयं सेविकाओं को शिविर में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस शिविर में स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा के प्रांगण और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के आसपास स्वयंसेविकाओं ने जमकर सफाई की। हमारे राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के प्रांगण में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भूगोल प्राध्यापक श्री सुनील मलिक जी का मुख्य अतिथि के तौर पर आगमन हुआ। उन्होंने हमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, दिवाली पर होने वाले प्रकाश प्रदूषण तथा पर्यावरण के बचाव के लिए हुए आंदोलन के बारे में अवगत कराया और बहुत सी कविताओं के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित किया।उन्होंने छात्राओं को अपने आस- पास सफाई के प्रति जागरूकता अभियान फैलाने के लिए प्रेरित किया। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह यादव जी ने जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमें कामयाब होने के लिए पूरे मन और निष्ठा के साथ किसी भी कार्य को करने के लिए उसमें 100% योगदान की आवश्यकता के साथ कार्य को पूरा करना चाहिए। इस शिविर के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। श्रीमती रविंद्र जी ने शिविर के सफल संचालन हेतु महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं का आभार व्यक्त किया और स्वयं सेविकाओं को धन्यवाद ज्ञापित कर शिविर का समापन किया।
|