| Events and Activities Details |
NSS Camp Day 4
Posted on 26/02/2026
आज दिनांक 26-02-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत व वंदे मातरम गीत के साथ की गई । योग प्रशिक्षक श्री अंकित कुमार द्वारा योग सत्र में विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा योग का महत्व को बताना था। इसके बाद सभी स्वयंसेविकाओं ने नाश्ता किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है आज के मुख्य अतिथि के रूप में गांव से समाजसेवी श्री अमित गोयल एवं श्री अभिषेक उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को रक्तदान के महत्व एवं सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। दोनों वक्ताओं ने युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात् गवर्नमेंट कॉलेज जींद से आए एसोसिएट प्रोफेसर भूगोल श्री विक्रम ढांडा ने पराली प्रबंधन एवं प्रदूषण विषय पर बहुत ही प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया ।उन्होंने पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी
दी तथा उन्होंने कहां की पराली जलाने से अधिक प्रदूषण उद्योगों द्वारा होता है व स्वयंसेविकाओं से अपील की कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य वक्ता ने परली प्रबंधन में किसानों एवं सरकार की भूमिका को आंकड़ों सहित बड़े ही रोचक तरीके से स्वयं सेविकाओं के सामने प्रस्तुत किया।
अगले सत्र में गवर्नमेंट कॉलेज जींद से एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी डॉ. विशाल रेड्डू ने “एन.एस.एस. के माध्यम से व्यक्तित्व विकास” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एन.एस.एस. केवल सामाजिक सेवा का मंच ही नहीं, बल्कि यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल को विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है व उन्होंने बताया कि बाहरी सुंदरता से अधिक आंतरिक सुंदरता का होना अति आवश्यक है उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लीडरशिप एवं आत्मविश्वास इत्यादि गुणों का महत्व समझाया
सायंकालीन सत्र में नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन से आईं अमीशा द्वारा रेजिन (Resin) पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में स्वयंसेवकों को रेजिन से विभिन्न सजावटी वस्तुएं बनाने की विधि सिखाई गई। सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। चौथे दिन की गतिविधियों ने स्वयंसेवकों में सेवा, जागरूकता और आत्मविकास की भावना को और अधिक मजबूत किया।
|