Events and Activities Details
Event image

Poster Making Competition


Posted on 16/09/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में भूगोल विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह जी के मार्गदर्शन में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से ओजोन परत के क्षरण के कारणों, प्रभावों एवं समाधान संबंधी संदेश को समाज तक पहुँचाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रणबीर सिंह यादव ने विश्व ओजोन दिवस बारे में बताया कि हर वर्ष 16 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य ओजोन परत के संरक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है। ओजोन परत के क्षरण का मुख्य कारण मानवजनित रसायन जैसे क्लोरोफ्लोरोकार्बन आदि हैं। इस दिवस के जरिए पर्यावरण संतुलन व मानव सुरक्षा में ओजोन परत की अहमियत का संदेश दिया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं व शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया व संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. दीपक कुमार, प्रो. संजय कुमार एवं डॉ. देवेंद्र शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 40 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- प्रथम स्थान: प्रीति, बीए तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान : महक, बीए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान: दुर्गा,बीए तृतीय वर्ष चौथा स्थान :काफी,बीए द्वितीय वर्ष पांचवा स्थान: काजल,बीए तृतीय वर्ष कार्यक्रम के दौरान श्री अरुण कुमार (लैब अटेंडेंट), श्री गोविंद, क्लर्क, श्री संजीव कुमार (असिस्टेंट) एवं सुख -सहायक श्री यशपाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। महाविद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर इनको सम्मानित किया और विजेता छात्राओं को भूगोल समिति के सदस्यों के रूप में चुना गया।