Events and Activities Details
Event image

Seminar


Posted on 05/02/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) में प्राचार्य श्री मुनीश कुमार के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर आधारित एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार दिनांक 30 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानूनों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। सेमिनार का विषय “लीगल राइट्स ऑफ वीमेन इन इंडिया एंड डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट 2005 : राइट्स एंड द रेमेडीज फॉर वूमेन” रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती योगिता, एडवोकेट, जिला कोर्ट, जींद को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के प्रमुख प्रावधानों तथा पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता ने बताया कि घरेलू हिंसा केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक, भावनात्मक एवं आर्थिक रूप में भी हो सकती है और कानून महिलाओं को इससे सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने तथा आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजिका श्रीमती सुरक्षा के कुशल संयोजन में किया गया। सेमिनार के दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का मुख्य वक्ता ने सरल एवं स्पष्ट शब्दों में समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं की सराहनीय सहभागिता रही।