| Events and Activities Details |
Poster making competition
Posted on 12/01/2026
आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर एम.जे. गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, पिल्लूखेड़ा (जिंद) में प्राचार्य श्री मनीष कुमार के निर्देशन में व कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर एम.जे. गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, पिल्लूखेड़ा (जिंद) के कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करते हुए उनमें कानून संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग करना था।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण, कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, संवैधानिक मूल्य, न्याय एवं समानता जैसे विषयों पर आकर्षक एवं विचारोत्तेजक पोस्टर प्रस्तुत किए। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों तथा समाज में कानून के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बाबिता पवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करती हैं। NSS कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंदर ने भी छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने तथा एक जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ के साथ हुआ।
|