| Events and Activities Details |
Essay writing Competition
Posted on 05/09/2025
इतिहास विभाग द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मकता, वैचारिक स्पष्टता एवं विषय-वस्तु की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रणवीर सिंह, प्राचार्य महोदय द्वारा की गई। प्रतियोगिता के संयोजक श्री ग्रीन कुमार, इतिहास विभाग रहे। प्रतियोगिता में शिक्षक का महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा, स्वतंत्रता संग्राम में शिक्षकों का योगदान, डिजिटल युग में शिक्षक की चुनौतियां, समाज सुधार और सामाजिक जागरूकता में शिक्षकों की भूमिका मुख्य विषय रहे । प्रतियोगिता के मूल्यांकन में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती बबीता पवार, वाणिज्य विभाग, श्रीमती सुरक्षा, गणित विभाग, श्रीमती रविंद्र, गणित विभाग ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा सुलेजा ने, द्वितीय स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गार्गी ने, तीसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने चतुर्थ स्थान ,बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू ने, पांचवा स्थान, बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा राखी ने, और छठा स्थान बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा तनु ने प्राप्त किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्री रमेश कुमार, राजनीतिक विज्ञान विभाग, श्री संदीप सिंघल, संस्कृत विभाग, श्री अरुण कुमार, एल.ए. विभाग शामिल रहे। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचारों को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया। निर्णायकों द्वारा श्रेष्ठ निबंधों का चयन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें संयोजक श्री ग्रीन कुमार ने सभी उपस्थितजनों, प्रतिभागियों एवं निर्णायकों का आभार प्रकट किया।
|