Events and Activities Details
Event image

Seminar


Posted on 05/02/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा , जींद में प्राचार्य श्री मुनीश कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में व कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ एवं मेंटल हेल्थ अवेयरनेस सेल के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के मानसिक सशक्तिकरण हेतु एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं घरेलू हिंसा से जुड़े मानसिक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रेम पूनम, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग, गवर्नमेंट कॉलेज, जींद उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में “मेंटल हेल्थ इन एक्ट ऑफ डोमेस्टिक वायलेंस ऑन वूमेन” तथा "सेल्फ कॉन्फिडेंस, सेल्फ केयर एंड मेंटल हेल्थ "विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि घरेलू हिंसा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसके साथ ही उन्होंने सेल्फ कॉन्फिडेंस, सेल्फ केयर एवं मेंटल हेल्थ जैसे विषयों पर छात्राओं को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। डॉ. प्रेम पूनम ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी भावनाओं को समझने, तनाव से निपटने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका श्रीमती सुरक्षा के कुशल संयोजन में किया गया। प्राचार्य महोदय ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। सेमिनार के दौरान छात्राओं ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया। कार्य