| Events and Activities Details |
First position in Quiz Competition
Posted on 19/01/2026
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय की होनहार छात्रा प्रतिभा, बीए अंतिम वर्ष, रोल नंबर 1230214009 ने जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता सरस्वती महोत्सव–2026 के उपलक्ष्य में जिला उच्च शिक्षा अधिकारी, जींद द्वारा आयोजित की गई थी।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रतिभा ने अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता और विषय ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय पहुंचने पर प्रतिभा का महाविद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने उसे इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
|