Events and Activities Details
Event image

Talent Search Competition 2025-26 Day 1


Posted on 18/09/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में प्राचार्य श्री रणबीर सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 18 सितम्बर 2025 को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम, प्राचार्य ,राजकीय महाविद्यालय इसराना, से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन से किया गया।प्राचार्य श्री रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक है।मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का प्रारंभ श्रीमती सुरक्षा, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की संयोजक द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुरक्षा ने बताया कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकलना है और बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे आगे भी ऐसे आयोजनों में भाग लें। प्रतियोगिता के पहले दिन नृत्य, गायन, मोनो एक्टिंग की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका निम्नलिखित है। निर्णायक मंडल: नृत्य प्रतियोगिता: श्रीमती बबीता पवार, श्री रमेश कुमार एवं श्री रजत गायन एवं वाद्य यंत्र वादन: श्रीमती पावर, श्रीमती रविंद्र एवं श्री रजत मोनो एक्टिंग: श्री ग्रीन कुमार, डॉ. देवेंद्र एवं श्री संजीव मोनो एक्टिंग के परिणाम: प्रथम स्थान: खुशी (बी.ए. प्रथम वर्ष, रोल नंबर 49) द्वितीय स्थान: रितु (बी.ए. अंतिम वर्ष, रोल नंबर 11) तृतीय स्थान: कविता (बी.ए. द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 16) नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान आरती बीए प्रथम वर्ष रोल नंबर 49, द्वितीय स्थान खुशी बीए प्रथम वर्ष रोल नंबर 47, तीसरा स्थान शिवानी बीए अंतिम वर्ष, रोल नंबर 16 को प्राप्त हुआ।। गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान संतोष, बीए द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 32, द्वितीय स्थान खुशी बीए प्रथम वर्ष रोल नंबर 47 तथा तीसरा स्थान सपना बीए द्वितीय वर्ष,रोल नंबर 10 को प्राप्त हुआ कार्यक्रम के अंत में श्रीमती बबीता पवार ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, निर्णायक मंडल और छात्राओं का धन्यवाद किया। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की अनुशासनप्रियता और सहयोग की सराहना की और कहा कि इसी कारण कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। इस कार्यक्रम में सभी शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।