| Events and Activities Details |
NSS Camp Day 1
Posted on 23/02/2026
दिनांक 23-02-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लुखेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल शुभारंभ अग्रवाल सनातन धर्मशाला पिल्लूखेडा में किया गया। इस विशेष शिविर में 55 स्वयं सेविकाएं भाग ले रही है शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर रणबीर सिह यादव जी पूर्व प्राचार्य महर्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा व मुख्य वक्ता के तौर पर डॉक्टर सुनिता रेढू प्राध्यापिका राजनीति विज्ञान राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिल्लूखेडा ने शिरकत की। राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना की अध्यक्षा श्रीमती रविंद्र ने डॉक्टर रणबीर सिह यादव, कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार , डॉक्टर सुनीता रेढू व रोहतास आर्य जी का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। शिविर की शुरुआत हवन से की गई। यज्ञ रोहतास आर्य जी ने करवाया।यज्ञ के दौरान प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार, सभी अध्यापकगण,राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्षा श्रीमती रविंद्र और सभी स्वयं सेविकाएं उपस्थित रही। यज्ञ के दौरान श्रीमान रोहतास आर्य जी ने यज्ञ के बारे में बताया। यज्ञ हम पांच प्रकार से कर सकते हैं उन्होंने हवन के बारे में बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध रहता है। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को नैतिकता और मानवीय जीवन मूल्यों के बारे में बताया। डॉक्टर बबीता पवार और डॉक्टर रणबीर सिह यादव जी ने शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया और साथ ही स्वयं सेविकाओं को अनुशासित व खुद से पहले समाज के लिए आगे रहने के लिए प्रेरित किया, अपने अतिथियों उद्बोधन ने में मुख्य अतिथि ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना का सही अर्थ बताया वह उसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य स्वयं सेविकाओं का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक होना एवं अपने आसपास में समाज को भी इन मुद्दों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वयं सेविकाएं अपने इस कार्य में सफल होगी व समाज की तरक्की में अपना योगदान देंगी ।उन्होंने बताया कि खेतो आदि मे ज्यादा उर्वरक का उपयोग न करे | मुख्य वक्ता श्रीमती सुनिता रेढू जी ने स्वयं सेविकाओं को अपना आशीर्वाद दिया और प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को बताया कि कि हमें मेहनत करनी चाहिए तथा मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में लागू करना चाहिए और बताया कि हमें अपने पैरो पर खड़ा होना जरूरी है ताकि हम किसी के ऊपर आश्रित न हो | उसके बाद डॉक्टर बबीता पवार जी ने डॉक्टर रणबीर सिह यादव जी ,डॉक्टर सुनिता रेढू जी व श्रीमान रोहतास आर्य का शिविर में पहुचने पर धन्यवाद किया डॉक्टर बबीता पवार ने कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र व स्वयं सेविकाओं को शिविर के संचालन के लिए शुभकामनाएं दी ।एवं स्वयं सेविकाओं को शिविर की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी ने शिविर का औपचारिक निरीक्षण किया एवं स्वयं सेविकाओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र से शिविर की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।उसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय बेटी बचाओ बेटी पढाओ,जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण था | सभी स्वयं सेविकाओ ने सभी गतिविधियों में बढ चढकर भाग लिया |
|