Events and Activities Details
Event image

NSS One Day Camp on 22/09/2025


Posted on 23/09/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लु खेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2025 को एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह यादव के निर्देशन में किया गया। इस शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत से हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र के द्वारा स्वयं सेविकाओं को शिविर में होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इस शिविर में स्वयं सेविकाओं ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया एवं महाविद्यालय परिसर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लू खेड़ा और आसपास के परिसर की जमकर सफाई की तथा‌‌ "स्वच्छता ही सेवा है"का संदेश दिया , उसके बाद स्वयं सेविकाओं द्वारा पिल्लू खेड़ा गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया गया छात्राओं ने नारे बोलकर साफ सफाई रखने के लिए गांव वालों को प्रेरित किया साथ ही शिविर के दौरान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नारा लेखन और हरियाणा वीर शहीदी दिवस के उपलक्ष मे भाषण प्रतियोगिता व कविता पाठ का आयोजन किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना के मोटो, लोगों व उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने छात्राओं से अपने-अपने गांव में सफाई के प्रति जागरूकता अभियान फैलाने के लिए भी प्रेरित किया