Events and Activities Details
Event image

Essay Writing Competition


Posted on 06/09/2025

हिंदी भाषा की महत्ता और उसकी समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 6 सितंबर 2025 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत महाविद्यालय के हिंदी़ विभाग ने प्राचार्य डॉ रणबीर सिंह जी की अध्यक्षता में महाविद्यालय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी विभागाध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता निम्नलिखित विषयों पर आयोजित की गई, शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा का महत्व, हिंदी ‌भाषा और कम्प्यूटर, राजभाषा हिंदी , नारी शिक्षा। इन विषयों पर छात्राओं ने अपने विचारों को सुंदर ढंग से कलमबद्ध किया। इस प्रतियोगिता में कुल 30 छात्राओं ने अपनी लेखनी का लोहा मनवाया और गहन चिंतन के साथ विषय पर लेख प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. संदीप कुमार सहायक प्राध्यापक संस्कृत, श्री प्रदीप कुमार सहायक प्राध्यापक भूगोल, डॉ. देवेन्द्र सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र ने निभाई और निबंधों का मूल्यांकन किया। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।" हिन्दी विभागाध्यक्ष श्री संजय कुमार जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय कि छात्राओं ने अपनी रुचि के विषय के अनुसार बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की, और बताया कि आज ही के दिन महाविद्यालय में हिंदी समिति का गठन भी किया गया है जिसमें बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा अध्यक्ष, बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा दुर्गा उपाध्यक्ष, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा सचिव, बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी कोषाध्यक्ष और बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा नीशु को जनप्रतिनिधि बनाया गया। डॉ. संदीप कुमार सहायक प्राध्यापक संस्कृत ने इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किया जिसमें तृतीय वर्ष की नेहा छात्रा सविता प्रथम, तृतीय वर्ष की छात्रा दुर्गा दुसरा, प्रथम वर्ष की छात्रा नेहा, तीसरा, प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने चतुर्थ और प्रथम वर्ष की छात्रा निशू ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य जी ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार कि प्रतियोगिताओ में प्रतिभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया, आगे उन्होंने हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। हिंदी न केवल हमारी संस्कृति और पहचान की भाषा है, बल्कि यह हमें एकजुट करने वाली एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी से हिंदी के अधिक से अधिक उपयोग रहे।