Events and Activities Details
Event image

NSS Camp Day 2


Posted on 24/02/2026

आज दिनांक 24-02-2026 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लू खेड़ा में प्राचार्य श्री मुनीष कुमार जी के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर बबीता पवार जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना गीत व वंदे मातरम गीत के साथ की गई । योग प्रशिक्षक अंकित कुमार द्वारा योग सत्र में विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा योग के महत्व से अवगत करवाया था। योग सत्र के पश्चात स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने आसपास के क्षेत्र में रैली निकालकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। दिवस के अगले सत्र में ब्रह्मकुमारी प्रजापति ईशवरीय विश्वविद्यालय से बी के रजनी दीदी एवं बी के रीना दीदी ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण, नैतिक मूल्यों एवं ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उनका मार्गदर्शन स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणादायक रहा। सायंकालकालीन सत्र में नेशनल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन टीम के द्वारा मैडम अमीषा के मार्गदर्शन में रेसीन आर्ट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेविकाओं को रेसिन द्वारा बनाए जा सकने वाले विभिन्न सामान जैसे की कीचैन ,फोटो फ्रेम आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया सभी स्वयं सेविकाओं ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया । इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि इससे हम होम बिजनेस भी कर सकते हैं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र ने नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन से आई टीम का धन्यवाद किया।