Events and Activities Details
Event image

Sadak Surksha Pratiyogita


Posted on 15/10/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कॉलेज, पिल्लूखेड़ा, जिला जींद दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कॉलेज, पिल्लूखेड़ा में सड़क सुरक्षा समिति के सौजन्य से सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों के पालन की महत्ता बताना था। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्य श्रीमान रमेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता का संचालन सड़क सुरक्षा समिति की संयोजक श्रीमती रविंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। इस अवसर परीक्षा निरीक्षक की भूमिका में सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुरक्षा, श्री ग्रीन, और श्री राजत उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – काजल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) द्वितीय स्थान – सोनम (बी.ए. द्वितीय वर्ष) तृतीय स्थान – सपना (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया। अंत में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व को समझते हुए जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया