| Events and Activities Details |
Speech Competition
Posted on 04/09/2025
वाणिज्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों में वाक-कौशल, चिंतन क्षमता और समसामयिक विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में तथा संयोजक श्रीमती बबीता पवार के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें वाणिज्य विभाग के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित विषय
डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स का भविष्य,कॉमर्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग ,ग्रीन मार्केटिंग, वर्क-लाइफ बैलेंस इन इंडिया निर्धारित किए गए।
छात्राओं ने इन विषयों पर प्रभावशाली और सूचनाप्रद भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें व्यावसायिक दृष्टिकोण, तकनीकी समझ और समसामयिकता झलकती रही।
निर्णायक मंडल की भूमिका श्री रमेश कुमार – राजनीतिक विज्ञान विभाग, श्रीमती सुरक्षा – गणित विभाग, श्री ग्रीन कुमार – इतिहास विभाग ने निभाई।
प्रथम स्थान हिमांशी, बी.कॉम प्रथम वर्ष, रोल नंबर 1, द्वितीय स्थान रितिका, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 6, तृतीय स्थान करीना, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 8, चतुर्थ स्थान अनीता, बी.कॉम प्रथम वर्ष, रोल नंबर 2, पाँचवाँ स्थान (साझा) वंदना, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 1,व सलोनी, बी.कॉम द्वितीय वर्ष, रोल नंबर 10 ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास में सहायक होती हैं। संयोजक श्रीमती बबीता पवार ने निर्णायकों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में और अधिक शैक्षणिक व रचनात्मक आयोजनों की घोषणा की।
इस अवसर पर श्री रजत व श्री संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
|