| Events and Activities Details |
Mehndi Competition
Posted on 09/10/2025
दिनांक 9 अक्टूबर 2025 को महर्षि जमदग्नि राजकीय कॉलेज, पिल्लूखेड़ा में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह यादव के निर्देशन मे और कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार की अध्यक्षता मे हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में आत्मविश्वास, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करती हैं।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुरक्षा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को अपनी कलात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक श्रीमती रविंदर, श्री ग्रीन और श्री रजत उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन डिजाइन की रचनात्मकता, सुंदरता और स्वच्छता के आधार पर किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी बी ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पूजा बी ए द्वितीय तृतीय वर्ष व तृतीय स्थान मंजू बीए प्रथम वर्ष को प्राप्त हुआ
विजेता छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं द्वारा किया गया तथा समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
|