| Events and Activities Details |
Vande Mataram 150 years celebration
Posted on 14/11/2025
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना व सांस्कृतिक समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में 150वाँ राष्ट्रीय गीत दिवस बड़े उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के बीच मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबिता पवार ने की। पूरे परिसर में सुबह से ही विशेष ऊर्जा और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की छात्राओं व शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन से हुआ। राष्ट्रीय गीत की ध्वनि से वातावरण में देशभक्ति का संचार हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने एकस्वर में राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसके उपरांत महाविद्यालय के सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सोलो एवं ग्रुप डांस, देशप्रेम पर आधारित गीत-संगीत, तथा मोनो एक्टिंग के माध्यम से कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की विविधता, संस्कृति और एकता का सुंदर चित्रण किया। प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियों और प्रशंसा के साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देशभक्ति पर आधारित विशेष मोनो एक्टिंग रही, जिसमें छात्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को जीवंत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। इसके अलावा समूह नृत्य में भारत की सांस्कृतिक धरोहर और वीरता के प्रसंगों को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बबिता पवार ने अपने संबोधन में छात्राओं को राष्ट्रीय गीत दिवस के महत्व से अवगत कराया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना प्रबल होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह का विधिवत समापन राष्ट्रीय गान के सामूहिक गायन से किया गया, जहाँ सभी उपस्थित लोग पूरी गरिमा एवं सम्मान के साथ खड़े होकर भारत के प्रति सम्मान व्यक्त करते नजर आए। राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रविंद्र ने राष्ट्रीय गीत के 150वी वर्षगांठ पर सभी छात्राओं को राष्ट्रीय गीत के इतिहास से अवगत कराया।
अंत में कार्यक्रम का वोट ऑफ थैंक्स श्रीमती सुरक्षा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अध्यापकगणों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और प्रतिभागी छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रीय भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
|