| Events and Activities Details |
Quiz Competition
Posted on 16/01/2026
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को सरस्वती महोत्सव के पावन अवसर पर इम्पोर्टेंट डे सेलिब्रेशन समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में “सरस्वती गाथा” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल एवं ज्ञानवर्धक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य श्री मुनीश कुमार के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्य डॉ. बबीता पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. बबीता पवार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में ज्ञान, संस्कृति एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करती हैं तथा भारतीय परंपरा से जोड़ने का कार्य करती हैं।
प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती रविंदर एवं श्रीमती सुरक्षा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की 25 से अधिक छात्राओं ने उत्साह, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं की सरस्वती नदी, भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक तथ्यों से संबंधित जानकारी को परखा गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान – प्रतिभा (बी.ए. फाइनल ईयर, रोल नंबर 1230214009)
द्वितीय स्थान – जस्सी (तृतीय वर्ष, रोल नंबर 1230214052)
तृतीय स्थान – सिमरन (रोल नंबर 1230214073) एवं तनु (प्रथम वर्ष, रोल नंबर 1250214016)
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सुरक्षा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी छात्राओं, आयोजक समिति एवं NSS स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। यह कार्यक्रम छात्राओं में शैक्षणिक रुचि, सांस्कृतिक चेतना एवं प्रतियोगी भावना के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।
|