Events and Activities Details
Event image

Poster Making Competition on the topic of HIV/AIDS


Posted on 16/10/2025

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा में यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा सीएचसी कालवा के सहयोग से एच.आई.वी./एड्स विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य शिक्षा विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. रणवीर यादव के निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर बबीता पवार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सबसे पहले डॉक्टर बबीता पवार ने कालवा से आई टीम का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने बताया कि सीएससी कालवा से आए किशोरावस्था सलाहकार श्री कुलदीप, श्री सुरेंद्र गौतम व उनकी टीम समय-समय पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है जो छात्राओं को अपनी समस्याओं के बारे में जानने व उनके समाधान में मदद करते हैं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में काउंसलर श्री कुलदीप एवं उनकी टीम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टरों का मूल्यांकन किया और बाद में किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं” विषय पर एक सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत और किशोरावस्था में गलत संगति जीवन को गलत दिशा में मोड़ सकती है। उन्होंने छात्राओं को मानसिक रूप से सशक्त रहने, नशे से दूर रहने और स्वास्थ्यवर्धक आदतें अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक एवं संदेशपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें एच.आई.वी./एड्स की रोकथाम, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश निहित था। निर्णायकों ने छात्राओं की रचनात्मकता की प्रशंसा की तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रॉस इकाई की संयोजिका श्रीमती रवीन्द्र ने किया। अंत में सभी को समाज में एच.आई.वी./एड्स और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। यूथ रेड क्रॉस संयोजिका श्रीमती रविंद्र ने कालवा से आई टीम का धन्यवाद किया एवं छात्राओं को उनके द्वारा बताई गई जानकारी व जागरूकता अपने परिवार में व आसपास में फैलाने के लिए कहा जिससे कि किसी भी प्रकार की बीमारी व समस्या में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया जा सके।