| Events and Activities Details |
Extension Lecture
Posted on 18/03/2026
महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) के वाणिज्य विभाग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च 2026 को एक विस्तार व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना एवं शिक्षा ऋण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक बाधाओं को पार कर अपने करियर को आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम का निर्देशन प्राचार्य श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य श्रीमती बबीता पवार द्वारा की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम इंचार्ज श्री रजत कुमार एवं प्लेसमेंट सेल इंचार्ज श्री रमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री रिशांत ढांडा अधिकारी (कैनरा बैंक) ने छात्राओं को शिक्षा ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, विभिन्न बैंकों की योजनाओं तथा सरकारी सब्सिडी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया, जिससे छात्राएं आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
अंत में महाविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
|