Events and Activities Details
Event image

Poster Making and Essay Writing Competition


Posted on 20/01/2026

महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) में प्राचार्य श्री मुनीश कुमार के कुशल निर्देशन में तथा कार्यकारी प्राचार्या डॉ बबीता पवार की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें रचनात्मक व वैचारिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती सुरक्षा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “वूमेन एम्पावरमेंट (महिला सशक्तिकरण)” रखा गया, जिसके अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर एवं निबंध के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं की रचनात्मकता देखने योग्य रही। इस प्रतियोगिता में दुर्गा, बी.ए. अंतिम वर्ष (रोल नंबर: 1230214018) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नेहा, बी.ए. अंतिम वर्ष (रोल नंबर: 1230214024) ने द्वितीय तथा काजल, बी.ए. अंतिम वर्ष (रोल नंबर: 1230214045) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस प्रतियोगिता में नेहा, बी.ए. तृतीय वर्ष (रोल नंबर: 1230214024) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दुर्गा, बी.ए. अंतिम वर्ष (रोल नंबर: 1230214018) तथा तृतीय स्थान पूजा, बी.ए. अंतिम वर्ष (रोल नंबर: 1230214029) को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में डॉ. बबीता पवार (सहायक प्राध्यापिका, वाणिज्य विभाग), श्री रजत (सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग) तथा श्री संजीव कुमार ने निष्पक्ष एवं सराहनीय भूमिका निभाई। निर्णायकों ने छात्राओं की विषयवस्तु, प्रस्तुति एवं रचनात्मकता की प्रशंसा की। कार्यक्रम की सफलता में महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों के साथ-साथ गैर - शैक्षणिक स्टाफ से श्रीमती रेणु, प्रीति एवं अरुण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती बबीता पवार ने विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया।