News Details
News image

Lecture of Nutritions


Posted on 29/11/2022

राजकीय कन्या महाविद्यालय, पिल्लूखेड़ा (जींद) में 29 नवम्बर ,2022 को महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में न्यूट्रिशन के ऊपर व्याख्यान करवाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सुरेंद्र, आहार विशेषज्ञ, नागरिक हस्पताल (जींद) को बुलाया गया । वो दस साल से जींद हस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमति सुरक्षा ने सुरेंद्र जी का स्वागत किया। सबसे पहले उन्होंने शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स , विटामिन्स, प्रोटीन की कमी से होने वाले बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने सोयाबीन, सलाद, मिठाई को अपनी डाइट में शामिल करने को कहा। उन्होंने बोला कि मॉर्निंग में हमे ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। दोपहर के समय हमे अपने खाने में मिठाई रखनी चाहिए। शाम के समय हमे कम एनर्जी की जरूरत होती है । स्प्राउट्स को भी हमे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया की 2 से 3 बजे दोपहर को प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होनी चाहिए। इसलिए हमे प्रोटीन से युक्त पदार्थ 2 से 3 बजे के बीच खाना चाहिए। हमे हर रोज सुबह और शाम को सूरज की किरणों के सामने जाना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन और मैग्नीशियम होता है। उन्होंने बताया कि दूध के साथ हमे कभी भी हरी सब्जियां का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि रात के समय हमें फाइबर से युक्त खाना खाना चाहिए। उन्होंने बताया कि खाने के साथ कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। आज के समय लगभग 90% लोगों में एनीमिया की बीमारी पाई जाती है, इसका मुख्य कारण सही मात्रा में न्यूट्रिशंस का सेवन न करना रहता है। श्रीमती रविंद्र मैडम ने सुरेंद्र जी का धन्यवाद किया।इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ के सभी साथी मौजूद रहे।