Events and Activities Details
Event image

Speech by Bharamkumari sisters (OM SHANTI)


Posted on 09/11/2022

आज दिनांक 7 नवंबर 2022 को राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के प्रांगण में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पिल्लूखेड़ा से ब्रह्म कुमारी माधुरी बहन रजनी बहन द्वारा अध्यात्म संबंधी अभिप्रेरणात्मक व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य ओपी गुप्ता जी के संबोधन से हुई तथा प्राचार्य जी ने मुख्य अभिप्रेरणात्मक वक्ता और अतिथियों का स्वागत किया तथा बुके देकर सम्मानित किया। प्राचार्य जी ने छात्राओं को अध्यात्म संबंधी ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में अध्यात्मिक ज्ञान का बहुत महत्व है एक व्यक्ति अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर श्रेष्ठ बन सकता है। इसी कड़ी में कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती बबीता पंवार ने आए हुए अतिथियों का विद्यार्थियों से परिचय करवाया। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ से आई कुमारी माधुरी बहन के बारे में परिचय करवाया कि उन्होने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। वे अपनी सेवाएं एक प्रेरक वक्ता के रूप में दे रही हैं। वर्तमान समय मनेन्द्रगढ़ सेवाकेंद्र की संचालिका के रूप में सेवाएं दे रही हैं। ग्रामीण विकास हेतु नशा उन्मूलन जैसे कार्यक्रम के लिए हमेशा तत्पर रहते है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न बिंदुओं पर जोर देने के लिए कहा जिसमें मुख्यतः स्वयं को जानो, दूसरों के अंदर की अच्छाइयों को ढूंढो, एकाग्रता, दूसरों की प्रशंसा करना प्रमुख रहे। अंत में उन्होंने छात्राओं को मेडिटेशन के महत्व के बारे में बताया व मेडिटेशन एक्टिविटी करवाई। प्राचार्य जी ने उनका महाविद्यालय पहुंचने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।